दिल की आवाज़ में आपका स्वागत है। यहाँ आप विभिन्न विषयों पर महेश कुमार वर्मा के स्वतंत्र विचार, तर्क व रचनाएँ देख व पढ़ सकते हैं। आपके स्वतंत्र व निष्पक्ष सुझाव व विचारों का स्वागत है। E-mail ID : vermamahesh7@gmail.com
Justice For Mahesh Kumar Verma
Justice For Mahesh Kumar Verma--------------------------------------------Alamgang PS Case No....
Posted by Justice For Mahesh Kumar Verma on Thursday, 27 August 2015
Showing posts with label भारतमाता. Show all posts
Showing posts with label भारतमाता. Show all posts
Thursday, January 10, 2013
भारतीय गणतंत्र के 63 वर्ष
भारतीय गणतंत्र के 63 वर्ष
मित्रों,
कुछ दिन बाद राष्ट्र 64वाँ गणतंत्र दिवस मनाएगा। भारतीय गणतंत्र के 63 वर्ष हो गए पर यह कहना गलत नहीं होगा कि आज भी आम लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। ये पग-पग पर जुल्म व अन्याय के शोषण हो रहे हैं आज ये न तो सुरक्षित हैं न तो इन्हें उचित न्याय ही मिल पाता है। हर ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। गलत व अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने पर ये और भी असुरक्षित हो जाते हैं, साथ ही ऐसी स्थिति में इनके साथ गलत व अन्याय और भी बढ जाता है। आज न्याय पाना भी मुश्किल हो गया है। अदालत में भी न्याय की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि पीड़ित को उसके जिन्दा रहते न्याय मिल ही जाएगा यह कहना भी मुश्किल है, तथा जबतक न्याय नहीं मिला तबतक वे मानसिक पीड़ा झेलते रहते हैं। कितने लोग इस प्रकार के जुल्म, शोषण व अव्यवस्था के शिकार से मानसिक रुप से इतने प्रताड़ित होते हैं कि ऊब कर वे या तो मौत को गले लगा लेते हैं या अपराध जगत में कदम रख देते हैं।
सोचें कि इस प्रकार के परिस्थिति के लिए कौन जिम्मेवार है? आखिर कब हमें स्वच्छ व अपराध मुक्त समाज मिलेगी?
-- महेश कुमार वर्मा
लेबल:
अपराध,
अव्यवस्था,
क़ानून,
क़ानून व्यवस्था,
गणतंत्र दिवस,
चिंतन,
भारत,
भारतमाता
Location:
Patna, Bihar, India
Friday, August 15, 2008
आया है स्वतंत्रता दिवस
सबों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ।
-----------------------------------------------------
भूल न जाना तुम हिंदुस्तान के मज़हब को॥
हो जाओ तैयार सब कुछ न्योछावर करने को।
सहना होगा थोड़ा कष्ट भारतमाता के लाज बचाने को॥
आया है स्वतंत्रता दिवस अपना धर्म याद कराने को।
आया है स्वतंत्रता दिवस अपना धर्म निभाने को॥
लेबल:
कविता,
भारत,
भारतमाता,
स्वतंत्रता दिवस
Wednesday, August 13, 2008
भारतमाता के हम वीर सपूत
भारतमाता के हम वीर सपूत
नहीं झुकेंगे, नहीं हारेंगे
दुश्मन चाहे लाख आए
अपने कर्तव्य को नहीं भूलेंगे
अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे
अन्याय को नहीं स्वीकारेंगे
भारतमाता के हम वीर सपूत
नहीं झुकेंगे, नहीं हारेंगे
आगे बढ़ते रहे हैं
आगे ही बढ़ते रहेंगे
अन्याय व भ्रष्टाचार को
इस देश से निकाल फेकेंगे
सच्चाई व ईमानदारिता के समाज हम बनाएँगे
भारतमाता के हम वीर सपूत
नहीं झुकेंगे, नहीं हारेंगे
--------------
Subscribe to:
Posts (Atom)