इस साईट को अपने पसंद के लिपि में देखें

Justice For Mahesh Kumar Verma

Justice For Mahesh Kumar Verma--------------------------------------------Alamgang PS Case No....

Posted by Justice For Mahesh Kumar Verma on Thursday, 27 August 2015
Showing posts with label शादी. Show all posts
Showing posts with label शादी. Show all posts

Friday, February 17, 2017

जाति-पाति हटाना है, बेहतर समाज बनाना है

नमस्कार।
कुछ दिन पहले 14 फरवरी 2017 को मैं 4 दिन के एक नवजात शिशु के लिए रक्तदान किया। इससे पहले भी मैं 2 बार जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर चूका हूँ। यह मेरा तीसरा रक्तदान था।
कब किसको किस तरह की जरुरत पड़ जाती है यह नहीं कहा जा सकता है। खुन के कमी के कारण, ऑपरेशन में, दुर्घटना में या अन्य बीमारी में लोगों को कई बार अपने या परिजन के जीवन बचाने के लिए दूसरे से रक्त यानि खून लेना पड़ता है। और यह रक्त ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति के शरीर में ही बनता है और वही उसके शरीर से लेकर फिर मरीज के शरीर में दिया जाता है। तब मरीज की जान बचती है। रक्त कोई प्रयोगशाला या laboratory में तैयार नहीं किया जाता है। जिस कारण से रक्त की जरुरत पड़ने पर हमें किसी दूसरे व्यक्ति के रक्त पर ही निर्भर रहना पड़ता है। फिर यह बात भी है कि रक्त लेने के लिए हम जो doner यानी रक्तदाता से रक्त लेते हैं वही रक्त मरीज के शरीर में नहीं चढ़ाया जाता है। बल्कि रक्तदाता द्वारा लिया गया रक्त blood bank में और भी कई process के लिए रख लिया जाता है और मरीज के लिए blood bank से वह रक्त दिया जाता है जो कि ब्लड बैंक में पहले से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लिया गया होता है।
इस प्रकार मरीज को किस व्यक्ति का यानि किस व्यक्ति से लिया गया रक्त चढ़ाया गया यह यह मरीज या परिजन को नहीं पता होता है। यह भी नहीं पता होता है कि मरीज को दिया जाने वाला रक्त किस जाति (Cast) के व्यक्ति के शरीर से लिया गया है। यानि मरीज को यह रक्त चढ़ाने के बाद यह पता नहीं रहता है कि उसके शरीर में किस जाति के व्यक्ति का खून दौड़ रहा है।
मैं कहना यह चाहता हूँ कि जीवन बचाने के लिए जब रक्त की जरुरत पड़ती है तब हम किसी भी जाति के व्यक्ति के रक्त लेते हैं और वह फिर मुझे मेरे शरीर में दौड़ता है और मेरी जान बचाता है। तब जब यहाँ रक्त लेते समय हम जाति को नजरअंदाज कर देते हैं या यहाँ जाति नहीं मानते हैं तब फिर अन्य स्थानों पर, शादी-व्याह में हम जाति क्यों मानते है? जान बचाने के लिए हम दूसरे जाति के व्यक्ति का रक्त अपने शरीर में दौड़ा सकते हैं तो फिर ख़ुशी व सुखी जीवन जीने के लिए हम दूसरे जाति के व्यक्ति से शादी क्यों नहीं कर सकते हैं? जरुरत पड़ने पर जब रक्त लेने में हम जाति नहीं मानते हैं तो शादी-व्याह या अन्य कई स्थानों पर हम जाति-पाति क्यों मानते हैं?
क्या नवजात शिशु को दूसरे जाति के व्यक्ति का रक्त चढ़ाकर जान बचाना गलत है? क्या अन्य किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति या मरीज को किसी भी अन्य जाति के व्यक्ति का रक्त चढ़ाना गलत है? यदि इस प्रकार दूसरे जाति का रक्त चढ़ाकर अपने परिजन या किसी का जान बचाना गलत नहीं है और यहाँ हम दूसरे जाति के रक्त भी स्वीकार कर सकते हैं तो शादी-व्याह व अन्य स्थानों पर हम जात-पात क्यों मानते हैं?
क्यों नहीं समाज से जात-पात को ही पूर्ण रूप से हटा दिया जाए? क्यों नहीं पूर्ण रूप से जाति आधारित हरेक तरह के व्यवस्था के साथ-साथ जाति को ही हटा दिया जाए?
क्या समाज से जात-पात पूर्ण रूप से बंद करना सही नहीं होगा?
*उठो, जागो और बेहतर समाज का निर्माण करो।*
*जाति-पाति को पूर्ण रूप से समाप्त करो।।*
*मेरा एक ही जाति है मानव जाति और मानवता ही मेरा धर्म।*
*इस सच्चाई को स्वीकारो व बेहतर समाज का निर्माण करो।।*
*हम सुधरेंगे युग सुधरेगा।*
*हम बदलेंगे युग बदलेगा।।*
*बेहतर समाज निर्माण में आगे बढ़ना है।*
*जाति-पाति को जड़ से मिटाना है।।*
*आएं हम यह प्रण करें कि हम मानव हैं मानव ही रहेंगे।*
*नहीं मानेंगे कोई अन्य जाति और नहीं करेंगे कहीं भी जाति के आधार पर भेदभाव।।*
*बेहतर समाज बनाना है जाति-पाति हटाना है।।*
*बेहतर समाज बनाना है जाति-पाति हटाना है।।*
- महेश कुमार वर्मा
17.02.2017
पटना

Wednesday, September 30, 2015

दुष्कर्म व बलात्कार बनाम हमारा समाज

दुष्कर्म व बलात्कार बनाम हमारा समाज

आज लिंग भेद समाप्त कर महिलाओं को पुरुषों के समान दर्जा व हक दिलाने की बात कही जा रही है। भले ही कानून द्वारा महिलाओं को पुरुष के समान दर्जा मिल गया हो पर निचली स्तर पर हमारे समाज में आज भी महिलाएँ पुरुषों के अपेक्षा काफी निम्न स्तर का जीवन जी रही हैं व पुरुषों द्वारा शोषित, प्रताड़ित होने के साथ-साथ बलात्कार व दुष्कर्म का शिकार भी हो रही हैं। आखिर महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है? क्या महिलाओं को सुखी पूर्वक व सम्मान के साथ जीने का हक नहीं है?
बलात्कार व दुष्कर्म के मामला को लेकर इस बात पर कई बार बहस छिड़ी है कि इन घटनाओं के लिए दोषी कौन है? सभी इस मामला में अपने-अपने ढ़ंग से तर्क देकर अपना-अपना पक्ष रखते हैं। कोई लड़की या महिला को तो कोई उनके पहनावा को तो कोई दुष्कर्मी युवक को तो कोई किसी और को दोष देता है। पर क्या हमने कभी यह सोचा है कि इन सब घटनाओं के पीछे हमारे सामाजिक व्यवस्था की कितनी दोष है? यह बात तो सही है ही कि यदि परिवार, विद्यालय व समाज द्वारा शुरू से ही सभी बच्चों (लड़का व लड़की दोनों) को सही संस्कार दिया जाए तो वे बच्चे बड़े होने पर भी संस्कारित रहेंगे व तब फिर ऐसी घटनाओं में कमी होगी। पर इसके अलावा भी हमें इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि आज भी हमारे समाज में लड़कियों व महिलाओं को उनके मौलिक अधिकार से वंचित किया जाता है व उन्हें पूर्ण स्वतंत्रता नहीं मिलती है। इस कारण भी ऐसी घटनाओं में बढ़ोत्तरीहोती है।
आज हमारे समाज में क्या होता है? लड़कियों को किसी लड़के से बात करने या मिलने पर रोक लगायी जाती है। कोई लड़की व लड़का में दोस्ती है तब भी या यों भी वे खुलकर न मिल सकते हैं, न बात कर सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी लड़की व लड़का को बात करते कोई देख लिया तो फिर उस लड़की पर घर में व समाज में तरह-तरह के लांछन लगने शुरू हो जाते हैं व उनके साथ मारपीट भी होने लगती है। ................ आखिर ऐसा क्यों? लड़की को किसी के साथ खुलकर मिलने व बात करने का अधिकार क्यों नहीं है? क्या वह लड़की बनकर जन्म ली है सिर्फ इसीलिए? नहीं यह बात नहीं है। बात तो यह है कि यहाँ इस पुरुष प्रधान समाज में सारे नियम-कानून तो इस ढ़ंग से बने हैं कि सभी सुख-सुविधा व अधिकार पुरुष के पास हो व महिला को कोई अधिकार ही न मिले व महिला पुरुष के इशारे पर नाचे व पुरुष के लिए खिलौना बनकर रहे। .............. तब तो आज हमारे समाज में शादी के मामले में भी लड़की को अपने मन से अपने जीवनसाथी चुनने का भी अधिकार नहीं है। आज हमारे समाज में शादी में लड़की से उसके इच्छा-अनिच्छा के बारे में भी नहीं पूछा जाता है। बल्कि माँ-बाप अपने मन से किसी लड़के से उसकी शादी करा देते हैं। यदि लड़की उनके फैसले के विरुद्ध कुछ कह भी दे तो उसपर विचार नहीं होता है बल्कि उस लड़की को और भी खरी-खोटी सुननी पड़ती है। इस प्रकार लड़की अपनी जीवनसाथी के चुनाव में भी अपना विचार नहीं दे सकती है। और इस प्रकार माँ-बाप द्वारा लड़की की जो शादी करायी जाती है वह जबरन करायी गयी शादी ही होती है, जिसे जिंदगी भर लड़की को झेलना पड़ता है।
आखिर लड़की को अपने जीवनसाथी चुनने का अधिकार क्यों नहीं है? लड़की को किसी से स्वतंत्र रूप से मिलने और बात करने का अधिकार क्यों नहीं है? हमारे समाज की यह व्यवस्था सुव्यवस्था नहीं बल्कि एक कुव्यवस्था है। और इसी के परिणामस्वरूप यह होता है कि कोई लड़की-लड़का सामान्य रूप में भी यदि आपस में मिलते हैं या बात करते हैं तो वे अपने माँ-बाप या अभिभावक के नजरों से छिपकर मिलते हैं ताकि कोई उन्हें देखे न। और इसी तरह यदि किसी लड़की-लड़का में प्रेम हो जाता है तो वे हमेशा लोगों से नजरें चुराकर छिपकर मिलने लगते हैं। ............... यदि हमारे समाज में लड़का-लड़की के मिलने पर रोक न हो व लड़का-लड़की सभी को अपने जीवनसाथी चुनने का पूर्ण अधिकार हो तब फिर ये लोग इस प्रकार छिपकर कभी नहीं मिलेंगे। पर हमारे समाज में ऐसी स्वतंत्रता नहीं है। जिस कारण ये लोग छिपकर मिलते हैं। पर इस प्रकार छिपकर मिलने में हमेशा उन्हें पकड़े जाने या मार खाने का डर भी बना रहता है। साथ ही इस प्रकार छिपकर मिलने में उन्हें न तो मिलने की संतुष्टि पूरी होती है और न तो बात करने की ही संतुष्टि पूरी होती है। बाद में उनकी स्थिति ऐसी हो जाती है की वे न तो घर-समाज से भागकर शादी ही कर पाते हैं न तो अपने प्रेम-प्रसंग की बात घर-समाज में कह ही पाते हैं। कितने भागकर शादी कर भी लेते है पर फिर भी यदि वे पकड़े जाते हैं तो उन्हें घर-समाज से डांट-डपट सुननी पड़ती है या फिर उन्हें समाज में रहने के लिए जगह भी नहीं मिलती है। आखिर ऐसा क्यों? लड़का हो या लड़की, क्यों नहीं सभी को स्वतंत्र रूप से जीने, लोगों से मिलने, बात करने व अपने जीवनसाथी चुनने का अधिकार है? हमारे समाज के इसी कुव्यवस्था का एक दुष्परिणाम यह भी है की इसी कुव्यवस्था में कुछ लड़के या युवक ऐसे हो जाते हैं जो अपने विपरीत लिंगी साथी से खुलकर न मिलने या न बात करने या हमेशा किसी भी विपरीत लिंगी से बात करने या मिलने में बाधा के कारण अपना मानसिक संतुलन इस हद तक खो देते हैं कि फिर उसका स्वभाव कामुकता हो जाती है और फिर वे किसी भी लड़की या महिला के साथ बलात्कार या दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे देते हैं। वहीं इसी तरह मानसिक संतुलन खोने की स्थिति में कुछ युवक ऐसे हो जाते हैं जो झूठा प्यार का नाटक कर लड़कियों को फँसाना शुरू कर देते हैं। और इस तरह के झूठा प्यार में फँसे लड़कियों के साथ आगे धोखा ही होता है। ...................
इस प्रकार हमारे समाज में लड़की-लड़का को आपस में मिलने-जुलने या बात करने पर जो रोक लगी हुयी है तथा उन्हें स्वतंत्र रूप से जीने व अपना जीवनसाथी चुनने का जो अधिकार प्राप्त नहीं है उस कारण ही दुष्कर्म व बलात्कार की घटनाएँ बढ़ रही हैं। यदि हमारे समाज में लड़की-लड़का सबों को स्वतंत्र रूप से जीने, आपस में खुलकर किसी से भी मिलने, बात करने व अपना जीवनसाथी खुद चुनने का पूर्ण अधिकार मिल जाए तो निश्चित रूप से दुष्कर्म व बलात्कार जैसी घटनाओं में कमी आएगी।

-    महेश कुमार वर्मा
16.09.2015
------------------------------------------------------------

(इस आलेख में उल्लेखित विचार लेखक के निजी विचार हैं।)


Tuesday, December 15, 2009

बारात का मतलब

मैंने अपने पिछले पोस्ट में बताया कि किस प्रकार हमारे समाज में जबरन लड़कियों की शादी करायी जाती है? फिर यदि शादी के रश्म को किसी भी तरह पूरा करने को ही शादी मानें तो होने वाले शादियों के गवाह या साक्ष्य कितने बन पाते हैं? हिन्दू परिवार से जुड़े रहने के कारण हिन्दू परिवार के कुछ शादियों को देखने का अवसर मुझे मिला है, अतः आएं इन शादियों पर कुछ विचार करें।

लोग कहते हैं कि बारात जाने का मतलब होता है कि वे बारात उस शादी के गवाह व साक्ष्य बनते हैं। पर मैं देखता हूँ कि गए बारात की उपस्थिति में तो शादी होती ही नहीं हैं तो उस बाराती को प्रत्यक्षदर्शी साक्षी या गवाह कैसे माना जाए? सामान्यतः देखा जाता हैं कि बारात लड़के वाले के यहाँ से लड़की वाले के यहाँ जाती है। और लड़की वाले के घर में ही शादी का कार्यक्रम होता है। पर उस शादी के कार्यक्रम में बाराती नहीं जाते हैं बल्कि शादी कुछ लड़के वाले व कुछ लड़की वाले के ही उपस्थिति में सम्पन्न होता है। कहीं-कहीं तो शादी के अंतिम मुख्य रश्म सिन्दुरदान के समय सामने पर्दा दे दिया जाता है और उपस्थित लोगों को भी शादी के इस मुख्य रश्म के दर्शक व साक्षी बनने से रोका जाता है। तो जब बाराती उस शादी के समय उपस्थित रहता ही नहीं है तो फिर उस बाराती को प्रत्यक्षदर्शी / साक्षी / गवाह कैसे कहा जा सकता है। तो इस प्रकार सामान्य तौर पर बाराती को प्रत्यक्षदर्शी नहीं कहा जा सकता है। और इस प्रकार 'बारात के जाने का मतलब गवाह बनना' यह कहना सही नहीं है।
पाठकों पर ही मैं इस प्रश्न को छोड़ रहा हूँ कि बारात का मतलब सिर्फ मनोरंजन ही है या और कुछ?
चिट्ठाजगत
चिट्ठाजगत www.blogvani.com Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा

यहाँ आप हिन्दी में लिख सकते हैं :